फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी करेंगे एसआईवी के छापे का विरोध : कंछल

विज्ञापन
व्यापार मंडल कार्यालय में व्यापारियों की बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग से एसआईवी के छापे का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बैंकों और बिजली विभाग में होने वाले व्यापारियों के शोषण को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी व्यापारी कोरोना काल से उबर नहीं पाएं हैं। ऐसे में यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक करके उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी व्यापारियों का दस-दस लाख का बीमा और व्यापारी पेंशन तीन हजार से बढ़ाकर चालीस हजार रुपये करना चाहिए। टीडीएस, आयकर, जीएसटी भरने में होने वाली देरी पर विलंब शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।
नगर पालिका से होेने वाली हाउस टैक्स की वसूली बंद की जानी चा हिए। उन्होंने 17 दिसंबर से बिजली बकाएदारों के बकाया जमा करने पर सरचार्ज की माफी पर सीएम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद केसरवानी ने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जिले के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर राम शंकर जायसवाल, मंजीत सिंह छाबड़ा, लखनलाल केसरवानी, कृष्ण मोहन, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप खंडेलवाल, रामेश्वर प्रसाद, सत्य नारायण गुप्ता, पवन मोदनवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें