फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एमडीआर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी में मांगों को लेकर डीमए को ज्ञापन देते अ​खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोग। व्यापारी
विज्ञापन
यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सड़क पर उतरा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए व्यापारी कचहरी पहुंचे। यहां जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीआई देश में डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई ने भुगतान को आसान और त्वरित बनाया है। कोर इकाई की बैठक में एमडीआर व्यवस्था पर चर्चा के बाद सरकार से इसमें बदलाव की मांग की गई।
जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की न्यूनतम सीमा 10 हजार रुपये की जाए। मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा एक से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जाए ताकि राहत मिल सके। इस दौरान एसके मखीजा, जसबीर सिंह, राहुल गुप्ता, अनिल गोयल, राहुल तिवारी, कार्तिकेय मिश्रा, बृजेश केसरवानी और मनीष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें