प्रतापगढ़। जिला उद्योग व्यापार मंडल के युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह बाबागंज स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता मंजीत सिंह छाबड़ा ने की।
मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और व्यवसायी सुरेश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि व्यापारी अर्थ व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। विकास में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, महामंत्री प्रवीण कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष संदीप कसौधन, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद सोनी, फैजी अंसारी, संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपेश जैन, संगठन मंत्री मो. मोमिन, संगठन महामंत्री पंकज मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह का संचालन जिला महामंत्री अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर रतन जैन, संजीव आहूजा, विशाल सिंह, राम शंकर जायसवाल, शीतला सुजान, राजू जायसवाल, अश्विनी सोनी, अनन्य रहे। संवाद