दुर्घटना में मनैतापुर निवासी रोहित बनवासी 27, राजेंद्र बनवासी 28 मशीन संचालक विनोद कुमार गुप्ता 30 तथा आसपुर देवसरा के बचरौली निवासी खलासी अमित यादव 22गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक अंकुश (35) निवासी रानीगंज वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश यादव व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने श्यामू और पवन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र बनवासी और अमित यादव की स्थिति नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
तीन साल पहले हुई थी पवन की शादी, सावित्री व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल
मौत की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक श्यामू की पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। श्यामू अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं, मृतक पवन बनवासी की शादी तीन वर्ष पूर्व मनैतापुर निवासी शिवानी के साथ हुई थी और उनकी एक वर्ष की बेटी है। पति की मौत से शिवानी बदहवास होकर दहाड़े मारकर रोती रही। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप मालवाहक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।