फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया खुर्द ग्रामसभा में करंट लगने से रामभजन बिंद (55) की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर और लिंटर मशीन लेकर पट्टी से लौट रहा था। रास्ते में एक घर के पास से हाईटेंशन तार से लिंटर मशीन छू गई। करंट लगते ही ट्रैक्टर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में वह चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रामभजन के चार बेटे और दो बेटियां हैं।