शुक्रवार को श्रम विभाग के निरीक्षक डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने उप्र उद्योग प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों के साथ बैठक कर बताया कि शनिवार को शहर की दुकानें, मंगलवार को चिलबिला, रविवार को पट्टी, बुधवार को सिटी, कटरामेदनीगंज और मंगलवार को कुंडा, बृहस्पतिवार को मानिकपुर के बाजार बंद रहेंगे।
कोरोना काल की बंदी समाप्त होने के बाद जिले के बाजारों में पुरानी बंदी का नियम लागू होगा। श्रम विभाग के निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज शहर की दुकानें और मंगलवार को चिलबिला बाजार की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्रम विभाग के निरीक्षक डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने उप्र उद्योग प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों के साथ बैठक कर बताया कि शनिवार को शहर की दुकानें, मंगलवार को चिलबिला, रविवार को पट्टी, बुधवार को सिटी, कटरामेदनीगंज और मंगलवार को कुंडा, बृहस्पतिवार को मानिकपुर के बाजार बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 15000 से कम आय के व्यवसायी लघु व्यापारी मानधन पेंशन योजना से पेंशन का लाभ ले सकते हैं। मासिक प्रीमियम में आधा शुल्क व्यवसायी जमा करेगा और आधा शुल्क सरकार जमा करेगी। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर लखन बाबा, कृष्ण मोहन केसरवानी, रामशंकर जायसवाल, संजीव अहूजा, संजय सोनी, अश्विनी केसरवानी, सतीश सोनी, सुनील जायसवाल, अभिषेक सोनी, मनीष केसरवानी, राहुल केसरवानी, अख्तर राइन, पवन केसरवानी, पवन सराफ, सरदार कुलविंदर सिंह, दिनेश केसरवानी, शोभित केशरवानी, अंकित केसरवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।