भाजपा कार्यालय टेऊंगा में रुद्राभिषेक करते पदाधिकारी। मीडिया प्रभारी
सावन के आखिरी सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। पौराणिक शिवालयों में रविवार देर शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार की सुबह 10 बजे के बाद से ही प्रयागराज, मानिकपुर व शृंग्वेरपुर घाट से जल भरकर कांवड़िये शिवालयों की ओर पहुंचने लगे।
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग, मानिकपुर-संग्रामगढ़ मार्ग के रास्ते भक्तों की टोली बाबा घुइसरनाथ धाम की ओर बढ़ती रही। पूरे मार्ग हर-हर, बम-बम के उद्घोष गूंजते रहे। सोमवार को मंदिरों में बैरिकेडिंग, लाइट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, सोमवार भोर में कांवड़िये बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही पुलिस :
शाम सात बजे तक बाबा बेलखरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम में बैरिकेडिंग का काम पूरा किया गया।
भीड़ को नियंत्रित करने और शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अस्थायी थाने और चौकियां भी बनाई गई हैं। पुलिस टीम कांवड़ मार्गाें पर लगातार गश्त करती रही। डायवर्जन रूट पर भी पुलिस अलर्ट दिखी।
भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़ : मां गायत्री सेवा ट्रस्ट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में रविवार को अचलपुर में रुद्राभिषेक व सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, नितीश श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, रिशु श्रीवास्तव, मनीष सिंह, हनुमान मौर्य मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय टेऊंगा में रुद्राभिषेक करते पदाधिकारी। मीडिया प्रभारी
भाजपा कार्यालय टेऊंगा में रुद्राभिषेक करते पदाधिकारी। मीडिया प्रभारी