फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा में फर्जी वोटिंग की आशंका, अभिकर्ताओं को दो सौ मीटर दूर रखने की मांग

Mon, 01 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा में फर्जी वोटिंग की आशंका, अभिकर्ताओं को दो सौ मीटर दूर रखने की मांग
विज्ञापन

- सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पर झूठा शपथपत्र देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। चुनाव की तिथियां नजदीक आने के साथ ही कंट्रोल रूम में शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है। कुंडा टाउन एरिया की सपा प्रत्याशी सीमा यादव ने शिकायत की है कि कुंडा में फर्जी आधारकार्ड बनाकर फर्जी मतदान करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने अभिकर्ताओं को बूथ से दो सौ मीटर दूर रखने की मांग की है। उन्होंने फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए मतदाताओं के लिए दो-दो आईडी अनिवार्य करने की मांग भी की है।
जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालय में खुले कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। प्रयागराज के सोरांव निवासी मथुरा प्रसाद त्रिपाठी का आरोप है कि नगर पालिका परिषद में सभासद का चुनाव लड़ रहे शिव शंकर मिश्र भोला ने नामांकन पत्र में फर्जी हलफनामा देकर बताया है कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। उन्होंने एफआईआर की प्रति लगाकर शिकायत की है कि उनके खिलाफ नगर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा मेदनीगंज की सरिता साहू ने चार मई को होने वाले मतदान में फर्जी मतदान की आशंका जताई है। नगर पालिका का चुनाव लड़ने वाले संतोष यादव और सादिक अली ने बूथ कैप्चरिंग होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। कंट्रोलरूम में आने वाली शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।
.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें