गंगा में डूबे किशोरों की खोजबीन करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
कुंडा गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। घाट पर नहा रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव मिल गया। गंगा में डूबे दो लोगों का पता नहीं चला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एनडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में लगी है। गंगा में डूबे युवक हरदोई जिले के रहने वाले हैं। एक दिन पहले उर्स में शामिल होने आए थे।