एफआईआर दर्ज, बाल सुधार गृह भेजे जाएंगे आरोपी
जानकारी पर पिता उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां कहासुनी हो गई और उनको धमकी देकर भगा दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। देर रात गैंगरेप पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने रविवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर छानबीन के लिए गांव पहुंची। उदयपुर थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस आफताब आलम ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार नाबालिग तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।