फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छेवंगा चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कोई भी सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में बाइक सवार पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गैसपुर मौली निवासी नोखेलाल (38) के घर में बहन रीता देवी (41) का परिवार आया था। बुधवार को नोखेलाल बहन के साथ उसके परिवार को पहुंचाने बाइक से प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित बांका जलालपुर जा रहे थे। बाइक पर नोखेलाल, उनकी बहन रीता देवी, बहनोई हैदर भारती (45) सवार थे। बहन ने पांच साल के बेटे शिवम को भी गोद में लिया था।
बाघराय थाना क्षेत्र के छेवंगा चौराहे के समीप जेठवारा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक देख शिवम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीएचसी पहुंचे एसडीएम कुंडा अजय यादव और सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने परिजनों को डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- मनोज रघुवंशी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें