फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार दिन में डेंगू पॉजिटिव मिले तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार दिनों के भीतर डेंगू संक्रमित तीन मरीज सामने आए हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों के घर पहुंचकर दवा का छिड़काव किया। बुखार-जुकाम की दवा बांटी।
विज्ञापन

लालगंज के जरियारी निवासी तीन वर्षीय ऋषि यादव पुत्र राधेश्याम, बाबागंज के कुंदन का पुरवा निवासी 21 वर्षीय संदीप पाल और पट्टी के नारायनपुर निवासी 18 वर्षीय अजय पटेल को बीते सप्ताह भर से बुखार होने लगा। जिले में इलाज कराने के बाद जब आराम नहीं मिला तो परिजन उसे लेकर लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ में जांच में डेंगू संक्रमित होने पुष्टि हुई। चिकित्सक भर्ती कर इन मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि तीनों मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जनवरी से लेकर अबतक जिले में डेंगू संक्रमित 14 मरीज मिल चुके हैं। तीन मरीजों को छोड़ दिया जाए तो बाकि स्वस्थ हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि डेंगू संक्रमितों के घर टीम भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। फॉगिंग कराई जा रही है। घर के आसपास साफ सफाई कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ जुकाम-बुखार का दवा वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें