फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगा तीन किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ स्नान पर्व का असर जिले में भी दिखा। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। जिस वजह से वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस कर्मी सुबह से शाम जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे। प्रयागराज में शुरू हुए स्नान पर्व को लेकर वाहनों की भीड़ अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर हो रही है। अधिकांश श्रद्धालु महाकुंभ से लौटते समय अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। जिस वजह से मंगलवार को चिलबिला से लेकर भुपियामऊ तक जाम लगा रहा। सोमवार रात से ही प्रयागराज के लिए वाहन जाने गए थे।
विज्ञापन

स्नान के बाद सुलतानपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या सहित अन्य जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों का भीड़ अधिक रही। कोतवाल अर्जुन सिंह फोर्स के साथ जाम खुलवाने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें