पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार कंधई के किशुनगंज में अस्थायी पुलिस चौकी का शिलान्यास करने के बाद सोमवार की रात शहर में पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की हकीकत देखने पैदल ही निकले थे।
इस दाैरान एसपी ने चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सचिन यादव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। इसके अलावा यातायात सेल में तैनात दरोगा सुधांशू पाठक व आरक्षी सुरेश को भी कार्य में लापरवाही की वजह से निलंबित कर दिया। साथ ही पीआरडी जवान मोहम्मद तौफीक समेत सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को नवंबर व दिसंबर माह में बेहतर काम करने पर सम्मानित किया। जनशिकायतों का समाधान समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए आरक्षी रोहित यादव, योगेश कुमार, आलोक कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, सीमा कुशवाहा, सूरज और शालिनी सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।