फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौकी प्रभारी के साथ मारपीट करने वाले मां-बेटे समेत तीन गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के दौरान मां-बेटे समेत तीन लोगों ने चौकी प्रभारी व सिपाही पर हमला कर दिया था। इससे पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई थी और मामूली चोट आई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



कोतवाली देहात बड़े पुरवा विक्रमपुर के रवि सरोज का छप्पर गिर गया था। वह दोबारा बनवा रहा था। जिसे लेकर पड़ोस की बेबी सरोज से कहासुनी हो गई। मामले की शिकायत पर दोनों पक्षों को शुक्रवार की शाम मोहनगंज पुलिस बूथ पर बुलाया गया। यहां चौकी प्रभारी राकेश कुमार भदौरिया व सिपाही धीरज दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले में सुलह कराने की कोशिश करने लगे। इस बीच कहा सुनी हो गई और चौकी प्रभारी व आरक्षी से बेबी, उसका बेटा सचिन और आकाश सरोज भिड़ गए। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई।

इसके बाद पुलिस हमलावरों को पकड़कर थाने ले गई। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने बेबी सरोज समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें