फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चचेरे देवर ने दरवाजे पर पहुंची मासूम बालिका को लगाया करंट, जलीं अंगुलियां

Sat, 16 Mar 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे देवर ने दरवाजे पर पहुंची मासूम बालिका को लगाया करंट, जलीं अंगुलियां
विज्ञापन

विरोध करने पर बालिका की मां को भी पीटा, तोड़फोड़ का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। घर के दरवाजे पर पहुंची तीन वर्षीय मासूम बालिका को चचेरे देवर ने करंट लगा दिया। बेटी की चीख सुनकर दौड़ी मां पर आरोपी देवर व उसकी मां ने हमला कर घायल कर दिया। घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली की रहने वाली शिवानी का आरोप है कि उसकी तीन वर्षीय बेटी जानवी बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे खेलते हुए चचेरे देवर के घर चली गई। उसकी बेटी को जान से मारने की नीयत से चचेरे देवर ने बिजली का करंट लगा दिया। जिससे उसके हाथ की अंगुलियां जल गईं। मासूम की चीख सुन वह दौड़कर पहुंची। मासूम बेटी के साथ हुई बर्बरता देख शिवानी विरोध करने लगी। नाराज देवर ने उसकी भी पिटाई की। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि बालिका की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







लेखपाल ने प्रधान पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा
आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा ग्राम सभा के प्रधानपुत्र दीपक सिंह और लेखपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल विपिन यादव का आरोप है कि प्रधान पुत्र ने फर्जी रिपोर्ट लगाने के लिए बृहस्पतिवार को फोन आया। मना करने पर गालियां दीं। प्रधान पुत्र दीपक सिंह ने भी लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी है। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें