फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास बुधवार रात रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले और मुंबई में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घायल बोलेरो चालक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला का जिला अस्पताल सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के डंडवा निवासी बाबूलाल वर्मा (65) अपनी बहू लालती देवी (35), नाती सचिन (20), शिवशंकर (25) व भतीजे जितेंद्र वर्मा (32) के साथ बुधवार को सुल्तानपुर स्थित पूरे पीतांबर मंदिर दर्शन-पूजन के लिए गए थे। रात में लौटते समय दुर्गापुर चौराहे के पास प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो के अंदर घायलों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज में सवार लोग भी नीचे उतर गए। काफी देर तक सभी बोलेरो सवार वाहन में फंसे रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। बोलेरो चालक चतुरपुर निवासी आशीष समेत सभी को सुल्तानपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने बाबूलाल, सचिन और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चालक आशीष को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल महिला का सुल्तानपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह पीपरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मृतक जितेंद्र वर्मा मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। दो दिन पहले वह मुंबई से घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें