पुलिस विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रही छात्रा को साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है । भोर में चार बजे घर से दौड़ के लिए युवती नहर पर आई थी, यहां पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसे एक कमरे में उठाकर ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का आरोप है कि सात मई की भोर में 4 बजे वह प्रतिदिन की भांति दौड़ने के लिए नहर पर आई हुई थी। पहले से ही नहर पर खड़े तीन दोस्तों ने उसे रोक लिया । आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में किराए के एक कमरे में उसे बंधवा बाजार ले जाया गया। जहां पर तीनों दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।