सुशीला देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी टिकरा के प्रबंधक के बेटे को चार लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक की तहरीर पर एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
महेवाघाट कोतवाली के टिकरा निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव, सुशीला देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। अजय के मुताबिक 15 मई को चित्रकूट जिले राजापुर निवासी अभय द्विवेदी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सीबी मौर्य का कहना है कि मुकदमे की विवेचना एसआई गौरव त्रिवेदी कर रहे हैं। पता चला है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष के बीच कुछ विवाद है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।