फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रधान के पुत्र, व्यापारी व प्रधान को 24 घंटे की दी मोहलत

Mon, 13 Aug 2018 11:18 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी के मामले में पखवाड़े भर पहले सगे व्यापारी भाइयों की हत्या की घटना को लेकर लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे कि सोमवार शाम बदमाशों ने थानाध्यक्ष के सामने ही एक व्यापारी समेत तीन लोगों को फोन पर पांच-पांच लाख रुपये रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी। अफसरों के साथ एसपी भागकर कोहड़ौर बाजार पहुंचे। उधर, भयभीत व्यापारी अपनी दुकानें बंदकर कोहड़ौर थाने में डटे रहे।  
विज्ञापन

कोहड़ौर की प्रधान प्रेमलता के बेटे अंकुर उर्फ जैकी ने बाजार में ही कपड़े की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम करीब सात बजे बाजार में आधार कार्ड के अलावा ईटिकट का संचालन करने वाले पवन कुमार जायसवाल के पास +14440515 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि खूब उड़ रहे हो। पांच लाख रुपये रंगदारी दे दो, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इसके बाद प्रधानपुत्र अंकुर गुप्ता के मोबाइल पर भी इसी नंबर से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए मंगलवार तक का वक्त दिया। रंगदारी के लिए दोबारा फोन आने पर दोनों लोग भागकर कोहड़ौर थाने पहुंचे। व्यापारी एसओ को घटना की जानकारी दे रहे थे कि तभी फिर फोन आ गया। खुद थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने धमकी देने वाले से बातचीत की। वह केवल रुपये की मांग करता रहा। धमकी से भयभीत व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंदकर थाने का घेराव शुरू कर दिया। तभी लाखीपुर प्रधान रामकुमार भी पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि उनके पास भी दो बार रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन आया था। व्यापारियों व प्रधान से मांगी जा रही रंगदारी की खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्णेंदु सिंह दलबल के साथ कोहड़ौर बाजार पहुंचे। व्यापारियों से जानकारी लेने के बाद एसपी धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस करने में जुट गए। जिले में मौजूद लखनऊ एसटीएफ भी बाजार पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस मामले में पीड़ित व्यापारियों व प्रधान की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि धमकी वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। ऐसा अमूमन इंटरनेट काल के जरिए ही होता है। धमकी देने वाली की भाषा जिले की ही लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें