फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता समेत दो घरों में हजारों की चोरी

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र व सराय सागर गांव के मोहनलाल यादव के घर बुधवार की रात घुसे चोर हजारों का सामान व नकदी समेट ले गए। लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। तब मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सराय बहेलिया नारायण दास का पुरवा गांव के अनिल कुमार मिश्रा बुधवार की रात परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। कमरे में रखी आलमारी व बॉक्स को तोड़कर दस हजार रुपये नकद, 25 हजार कीमत के जेवर ले गए।
एक अन्य घटना में सराय सागर गांव के मोहन लाल यादव के घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख के जेवर चुराकर भाग निकले। भुक्तभोगियों ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोग चर्चा करते रहे कि भुपियामऊ पुलिस चौकी से एक किलोमीटर के दायरे में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही है। पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोर मनबढ़ हो गए हैं। चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों ने दो घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस गांव के आसपास सुल्तानपुर जनपद के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि वह महिला मित्र से मुलाकात कर मोबाइल फोन देने पहुंचा था। नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें