फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में हुआ खेल

Sat, 08 Aug 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज(ब्यूरो)। स्थानीय विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को चार हजार दो सौ पच्चीस छात्र-छात्राओं को ड्रेस बांटा गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन शुक्ला के संयोजन में प्रावि शीतलमऊ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम वाईबी सिंह ने कहा कि नौनिहालों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ड्रेस वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सीओ सीताराम व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम शिक्षासमिति के अध्यक्ष व प्रधानसंघ अध्यक्ष बीएन सिंह ने की। संचालन नवीन कुमार शुक्ल व आभार प्रदर्शन सुभाषचंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। इस मौके पर प्रतिभा कुशवाहा, नीतू सिंह, कंचन शर्मा, किरन देवी, प्रियंका श्रीवास्तव आदि रहे। पंडित का पुरवा, असैनापुर, सराय जानमती, मेढ़ांवा, कटराबलीपुर, देवापुर, अझारा, जैनपुर, पूरेदीनानाथ आदि परिषदीय विद्यालयों में भी समारोह पूर्वक ड्रेस वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें