फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जबरन धर्मांतरण कराने वालों पर लगेगा देशद्रोह का मुकदमा

Sun, 11 Jun 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

शनिवार को जिले के भ्रमण पर आए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से कहा कि धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है कि ऐसा कृत्य कराने वालों पर अब देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने कहा है कि जबरन धर्मांतरण कराने वालों पर अब देशद्रोह का मुकदमा लगाया जाएगा। उन्होंने गाजियाबाद में जैन समुदाय के किशोर के जबरन धर्मांतरण के मामले पर कहा कि सरकार ने संज्ञान लिया है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



शनिवार को जिले के भ्रमण पर आए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से कहा कि धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है कि ऐसा कृत्य कराने वालों पर अब देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी अवैध धर्मांतरण करने की छूट नहीं दी जाएगी।


सरदार परविंदरर ने कहा कि प्रदेश में संचालित अवैध मदरसों को बंद कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। अगर किसी मदरसे में धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, तो ऐसे मदरसों को सीज कर दिया जाएगा। अल्पसंख्यकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग से कैंप लगाने को कहा है। शहर के भंगवाचुंगी चौराहा का नाम गुरुनानकदेव के नाम पर रखने की बात कहते हुए कहा कि शहर में जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें