शहर के आंबेडकर चौराहे पर शनिवार दोपहर वर्दी पहने दो सिपाहियों की मारपीट देख हर किसी के कदम ठिठक गए। वर्दी पहने नशे की हालत में दो सिपाही चौराहे के करीब खाने-पीने की दुकान पर पहुंचे। वहां से दोनों ने डोसा खरीदा, लेकिन बाहर ही खाने की जिद करने लगे। इस बीच दोनों सिपाही एक ई-रिक्शा चालक को रोक लिया। उस पर बैठने के बाद दोनों मारपीट करने लगे।
यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। तस्वीर खिंचती देख एक सिपाही गमछे से चेहरा छिपाते हुए दूसरे सिपाही को थप्पड़ जड़ता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। दोनों को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। एएसपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नशे की हालत में मारपीट करने वाले दोनों सिपाहियों की जांच कराने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।