फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गुब्बारे से बरसेगा हर्बल रंग

Tue, 20 Feb 2018 10:54 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बेल्हावासी हर्बल रंग व गुलाल से होली मनाएंगे। हर्बल रंग किसी भी मायने में केमिकल रंगों से कमजोर नहीं हेागा। कई तरह के हर्बल रंगों से दुकानें सज गई हैं। वहीं पिचकारियों में भी इस बार बच्चों को आटोमैटिक गुब्बारा, प्रेशर बंदूक व तेंदुआ खूब आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


होली के पर्व को लेकर बाजारों में दुकानें सजने लगी हैं। रंगों एवं पिचकारियों के स्टाक बढ़ाए जा रहे हैं। दुकानदार नए स्टाक में नई वेराइटी को तरजीह दे रहे हैं। इस बार होली के पर्व पर हर्बल रंगों की धूम रहेगी। बाजारों में हर्बल रंगों के स्टाक लगभग सभी दुकानों पर आ गए हैं। हर्बल रंग में हरा, गुलाबी, लाल, पीला, नील, काला सहित कई तरह के रंग आए हुए हैं। इसी तरह गुलाल भी है। रंगों के दाम डिब्बे की साइज के अनुसार हैं। जानकारों की माने तो हर्बल रंग किसी भी मायने में केमिकल रंग से कमजोर नहीं साबित होंगे।

पानी में घोलते ही उसी अनुपात में कलर खिलेगा। हालांकि अभी हर्बल स्पे्र नहीं आया है। कई हाईटेक पिचकारियां भी आई हैं। आटोमैटिक पिचकारी, तेंदुआ, घोड़ा, मछली, प्रेशर बंदूक आदि बच्चों को खूब रास आ रही है। गुब्बारे से अपनेआप रंग बरसेगा। दुकानदार जावेद ने बताया कि होली के पर्व को लेकर खरीदारी अभी से शुरू हेा गई है। हर्बल रंगों के प्रति लोग बहुत जागरूक हैं। हर्बर रंगों के आ जाने से केमिकल रंगों की डिमांड कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें