फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पहले दिन 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
जीआईसी में बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन को कापी लेते शिक्षक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू हुआ। मूल्यांकन के पहले कोरोना से बचाव की क्लास में परीक्षकों को संक्रमण से बचाव के तरीके बताए गए। फिर मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पीबी इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, केपी इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज शामिल हैं। सोमवार को सुबह 9.30 बजे अधिकारियों की देखरेख में कोठार से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर लाई गईं। मूल्यांकन कार्य से पहले यहां परीक्षकों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें कोरोना से बचाव के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी गई।
सुबह 11.30 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। पहले दिन राजकीय इंटर कालेज में 1055 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पीबी इंटर कालेज में 18312, केपी इंटर कालेज में 4534 और तिलक इंटर कालेज में 6468 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। पादर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें