परिजनों ने बताया कि शाम को अदनान घर से मदरसे के लिए निकला था, लेकिन पता नहीं यह सब कैसे हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता समसुल हसन ट्रक चालक हैं। उनके दो बेटों में अदनान बड़ा है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के कुतुलिया माहिया मऊ गांव के अदनान (13) पुत्र समसुल हसन गांव के पास ही एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करता है। कल शाम अपने घर से मदरसे के लिए निकला था। घर से 200 मीटर दूर बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शाम को अदनान घर से मदरसे के लिए निकला था, लेकिन पता नहीं यह सब कैसे हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता समसुल हसन ट्रक चालक हैं। उनके दो बेटों में अदनान बड़ा है। दूसरा बेटा फैजान है।