फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 1188 किसानों से होगी 94.58 लाख रुपये की रिकवरी

Sat, 08 Jul 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेरहवीं किस्त में घट गए पीएम किसान के 2,88,030 लाभार्थी , खाता अपडेट करने का जारी है अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अपात्रों पर विभाग पैनी नजर टिकी हुई है। साफ्टवेयर ने जिले के 1188 ऐसे किसानों को खोज निकाला है, जो किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं और आयकर रिटर्न भी फाइल कर रहे हैं। इन किसानों के अगली किस्त के भुगतान पर रोक लगा दी गई है, अब इन किसानों से 94,58,000 रुपये की रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।


जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार घटती जा रही है। योजना के प्रारंभ होने पर जिले में 6,25,330 लाभार्थी थे। मगर तेरहवीं किस्त में 3,37,300 किसान शामिल हैं। यानी 2,88,030 किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में तेरहवीं किस्त नहीं आई है। इसमें अधिकांश किसानों ने केवाईसी ही नहीं कराई है। लगभग 52,451 किसानों को अपात्र मानते हुए योजना से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल इन दिनों योजना में शामिल अपात्रों किसानों को खोजा जा रहा है। लखनऊ में बैठे अफसरों ने जिले के 1188 ऐेसे आयकरदाता किसानों को खोज निकाला है, जो किसान सम्मान निधि का लाभ भी ले रहे हैं। इन किसानों से बारह-बारह किस्त की धनराशि रिकवरी करने का फैसला किया गया है।
विभाग ने 94,58,000 रुपये की रिकवरी करने के लिए 1188 किसानों को नोटिस जारी किया है। किसानों ने अगर यह धनराशि वापस नहीं की तो जिस खाते में अनुदान की रकम आ रही थी, उसी खाते से स्वत: कटौती कर ली जाएगी। हालांकि आधार, खतौनी अपडेट करने का कार्य निरंतर जारी है।

-
डीडी कार्यालय में अलग से खुला है काउंटर
कृषि भवन स्थित डीडी कार्यालय में आधारकार्ड, खाता नंबर अपडेट करने के लिए अलग से काउंटर खुला है। काउंटर पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है। कर्मचारियों की मानें तो प्रतिदिन 70-80 किसान खाता अपडेट कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया है, मगर किसान अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं। अपात्र किसानों से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जो लोग अपात्र हैं, उन्हें स्वत: योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए।

विनोद कुमार यादव, उप निदेशक , कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें