Thieves took away jewelry worth lakhs including cash worth one lakh seventy thousand
- फोटो : PRATAPGARH
नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व गहने पार कर दिए। इसकी जानकारी सुबह शौच गए ग्रामीणो को हुई। गांव में सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनदास का पुरवा बवलिया निवासी सुशील श्रीवास्तव पुत्र तेज बहादुर के घर की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी।
इसके बाद अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे एक लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी और करीब पांच लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
परिजन घरे में आगे की तरफ सो रहे थे। चोरों ने पीछे की पक्की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए तो घर से थोड़ी दूर पर सामान बिखरा हुआ था। इस पर लोगों ने गांव में सूचना दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।
पीड़ित ने बताया कि घर में तीन लोगों की तबीयत ठीक नहीं रहती। इमरजेंसी के लिए घर में इतना नगदी रखी जाती है। पीड़ित सुशील श्रीवास्तव ने घटना की तहरीर संग्रामगढ़ पुलिस को दी है। पुलिस जांच करने में जुटी है।