फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन घरों से लाखों का माल खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों से चोरों ने लाखों के जेवर व कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। लीलापुर थाना के कटैया नेवादा गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोर दरवाजा की कुंडी काटकर सेवानिवृत्त सेना के जवान राम बहादुर सिंह के घर घुस गए और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

पीडि़त के मुताबिक इसी रात चोर उसके चचेरे भाई शंकर सिंह के घर से 30 लाख के जेवर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोरों ने इसी गांव के मोहन प्रजापति के घर से चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। तीन घरों के चोरी की घटना की जानकारी सुबह हुई तो लोगों के होश उड़ गए। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लगा। लीलापुर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें