फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम ने तीन निजी अस्पतालों को जारी किया नोटिस

Fri, 30 Aug 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कैंप कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक मेंं स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में प्रभारी चिकित्साधिकारी आसपुर देवसरा की प्रगति ठीक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तीन प्राइवेट अस्पताल राजगंगा हास्पिटल, नारायन स्वरूप हास्पिटल रानीगंज व डॉ. राम विलास मेमोरियल हाॅस्पिटल कुंडा में आयुष्मान कार्ड के भर्ती मरीजों की संख्या कम मिली। जिलाधिकारी ने तीनों निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। कुंडा, पट्टी व बाघराय सीएचसी पर प्रसव की प्रगति ठीक न मिलने पर सुधार का निर्देश दिया गया।
जनपद में डेंगू के 12, मलेरिया के तीन और चिकुनगुनिया के एक मरीज की पुष्टि की गई। आभा आईडी कार्ड शत प्रतिशत बनाए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, डीडीओ कृष्ण कुमार, सीएमएस महिला डाॅ. रीना प्रसाद, डीपीएम राजशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें