फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर से नकदी व गहने उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरों ने नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली के पूरे पंडित ढिगौंसी पूरे तिलकराम निवासी सुशील कुमार मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की रात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और आलमारी में रखे बीस हजार नकद व लाखों के सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। सोमवार सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें