फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मवेशी चुराकर भागे चोर, पुलिस करती रही खोजबीन

Tue, 05 Sep 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीछा करने पर चलाए ईंट पत्थर, खेत में छिपा पशुपालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुवंसा। मवेशी चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। आए दिन पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की रात मवेशी चोर पशुपालक की भैंस चुराकर भाग निकले। पीछा करने पर ग्रामीणों पर ईंट पत्थर भी बरसाए।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा निवासी देवतादीन विश्वकर्मा ने घर के बाहर भैंस बांध रखी थी। रात में चोर पहुंचे और उसकी भैंस पिकअप में लाद लिया। कुछ दूरी पर गांव के ही नागेंद्र ओझा की भैंस चोरी करने के लिए वाहन रोक दिया। आहट मिलने पर वह जाग गए। शोर मचाते हुए वह दौड़े तो चोरों ने उन पर ईंट पत्थर बरसाए। बचने के लिए वह धान के खेत में छिप गए। हालांकि चोर उसकी भैंस चुराने में नाकाम रहे। शोर सुन गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चोरों की तलाश करती रही। पुलिस ने जौनपुर और प्रयागराज की सीमा पर नाकेबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह हाथ नहीं लगे। पशुपालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मवेशी चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें