फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आंवले ने ऊसर जमीन की बढ़ाई कीमत-डॉ. पंकज

Tue, 05 Sep 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवले की खेती में चुनौतियां और समाधान विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा के निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि आंवले ने ऊसर जमीन की कीमत बढ़ा दी है। आंवले के साथ ही तुलसी, अश्वगंधा की खेती करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हादीहाल में आंवले की खेती में आने वाली चुनौतियां और समाधान विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें आंवले की खेती को और बेहतर ढंग से करने के तरीके बताए गए। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के निदेशक डॉ. अरुण चंदन ने कहा कि पर्यावरणीय आपदा से जूझ रहे किसानों को राहत देने और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाना चाहिए। डॉ. पीके कनौजिया ने किसानों को अच्छी प्रजाति के आंवले के पौधे लगाने की सलाह दी। कार्यशाला में डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रगति शील किसानों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ ईशाप्रिया, उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें