फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सेंध काटकर चोर नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर हुए फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Aug 2024 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

परिवार के लोगों को जब सुबह जानकारी हुई, तो गांव में लोगों कि भीड़ जुट गई। घर वालों ने स्थानीय  पुलिस चौकी को चोरी कि जानकारी दी तो चौकी  से कांस्टेबल ने मौक़े पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग के बबुरी गांव में बीतीरत चोर घर के पीछे से सेंध लगाकर 52 हजार रुपया नकद समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बबुरी मजरे मोहम्मदपुर सुहाग गांव में सेंध काटकर 52 हजार नकद और लाखों के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। श्रीनाथ सरोज पुत्र भोलू सरोज लोटन निवासी मोहम्मदपुर सोहाग (बबुरी) थाना संग्रामगढ़ के घर में बुधवार कि रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से घर में सेंध काटकर बक्से में रखे 52 हजार नकद और  अंगूठी, मंगल सूत्र  पायल,करधनी  हाफपेटी, छागल उठा ले गए। परिवार के लोगों को जब सुबह जानकारी हुई, तो गांव में लोगों कि भीड़ जुट गई। घर वालों ने स्थानीय  पुलिस चौकी को चोरी कि जानकारी दी तो चौकी  से कांस्टेबल ने मौक़े पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें