रविवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह मायके से घर लौटी महिला मकान में सामान बिखरे देखकर सन्न रह गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। रानीगंज के पूरेगोलिया निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी गुडिय़ा देवी के साथ चार जून को सुसराल गया था। मकान बंद पड़ा था। चोर रविवार की रात मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। आलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी उड़ा दी।