फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा से छेड़छाड़ करके सैकड़ों लोगों के नाम व खाते बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने प्रवासी मजदूरों की तकलीफों को दूर करने के लिए उन्हें तमाम तरह के लाभ देने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सभी तहसीलों में डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। हाल ही में कुछ लोगों ने इस डाटा से छेड़छाड़ करके सैकड़ों लोगों के नाम व उनके एकाउंट नंबर बदल दिए। इसकी जानकारी होने पर तहसील की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। सभी तहसीलों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। इसके लिए जिले से मिले एक ही यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसकी फीडिंग तहसील के आपरेटर कर रहे थे। फीडिंग के बाद अधिकारियों ने लिस्ट मिलान की तो लालगंज के प्रवासी मजदूरों का खाता कुंडा का निकला।
विज्ञापन

इस पर जांच की गई तो अधिकारियों की दी गई लिस्ट से भिन्न फीडिंग हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि लालागंज और रानीगंज की लिस्ट में भी कुंडा के लोगों के खाते के नंबर हैं। कुछ की जांच करने पर उनके नाम आदि भी सामने आए। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश पर कम्प्यूटर प्रभारी व लेखपाल सुरेश नारायण त्रिपाठी ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें