फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोतवाली के निकट ताला तोड़कर चार लाख के जेवर ले गए चोर

Fri, 12 Jan 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज नगर पंचायत के शीतलमऊ में चोरों द्वारा तोड़ी गयी आलमारी। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के शीतलमऊ वार्ड में बुधवार की रात चोरों ने कोतवाली के निकट चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कुंवर बहादुर सिंह के घर में गेट का ताला तोड़कर घुसे। अंदर भी ताले तोड़े और करीब चार लाख रुपये के जेवर समेट ले गए। कुंवर बहादुर बुधवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। चोरों ने कमरे की में रखी अल्मीरा को भी तबीयत से खंगाला और जेवर समेट ले गए। घर के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। बृहस्पतिवार की सुबह सामान फैला देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली के निकट हुई चोरी की घटना से हर कोई हैरत में पड़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन


चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली के कल्यानपुर निवासी आशिया बानो को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने मो. समीर,रूबीना बानो, इमरान , तबस्सुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






दुकान में लगाई आग लगाने और धमकी देने का आरोप
बानेमऊ निवासी लालजी शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी गांव के चौराहे पर नाई की दुकान है। रंजिशन उसके छप्परनुमा दुकान में बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने आग लगा दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आग से उसका करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें