बाघराय थाना क्षेत्र के बेधन गोपालपुर शेरापार गांव निवासी कमला कांत शुक्ल के घर बुधवार की रात चोरों ने खिड़की और छत के सहारे कमरे में घुसकर पेटी मे रखे लगभग दो लाख के आभूषण तथा तीस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद चोर बगल में राजेंद्र शुक्ल के घर में घुसकर डेढ लाख के आभूषण उठा ले जाने में सफ़ल रहे। इस दौरान दोनों ही घरों के लोगों को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को भोर में उठने के बाद बक्सा तथा अलमारी खुला देखकर उनके होश उड़ गए।
कमलाकांत शुक्ला ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर एसओ बाघराय त्रिलोकीनाथ पांडे तथा चौकी प्रभारी शत्रुघ्न वर्मा ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया।