फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फोन कर ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष को दी धमकी, फिर किया पीछा

Fri, 15 Sep 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ढकवा के चेयरमैन को फोन पर धमकी देने वाले युवकों ने बाइक से पीछा कर लिया। जिससे भयभीत चेयरमैन थाने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी युवकों की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

चेयरमैन अशोक त्यागी का आरोप है कि बुधवार की रात वह एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। जहां नगर पंचायत के ही रहने वाले कुछ युवकों का फोन डीजे की आवाज के चलते नहीं उठा सका।
कुछ देर बाद उनका फोन फिर आया। काॅल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से युवक गालियां देते हुए धमकाने लगे। रात में घर लौटते समय बाइक से पीछा कर लिया।
अनहोनी की आशंका में चेयरमैन भागकर देवसरा थाने पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। बृहस्पतिवार को चेयरमैन ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की काल डिटेल मंगाई गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




लेनदेन के विवाद में मारपीट
नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौराहे के करीब मुथूट फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें