फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के पूर्व मेयर के घर से करोड़ों का सोना और 45 लाख नगदी लेकर भागा

Fri, 06 Apr 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा कोतवाली के पतरा गांव निवासी एक युवक मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना नेता के घर से दो करोड़ सत्तर लाख के सोने के जेवरात व 45 लाख नगदी लेकर फरार हो गया। घटना के चौथे दिन शुक्रवार को आरोपी को गोंडा जनपद से उसकी बहन के घर से मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। इस मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट पर मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आरोपी के घर पहुंचकर भी तलाश की, लेकिन वह यहां नहीं आया था।
विज्ञापन


इस बीच मुंबई पुलिस यहां डेरा डालकर परिजनों पर उसकी तलाश का दबाव बना रही थी। उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। शुक्रवार को उसका मोबाइल खुलने पर सर्विलांस से उसकी लोकेशन पता चल गई। इस पर पुलिस ने गोंडा पहुंचकर बहन के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रुपये और जेवर बरामद कर लिए गए। उसने 17 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच के दरोगा राजेश शिंदे ने बताया कि पतरा निवासी अनुराग सिंह एक वर्ष पूर्व मेयर के घर नौकर बनकर पहुंचा था। चार दिन पहले वह करोड़ों का सोना और नगदी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसे लेकर मुंबई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें