फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अभिषेक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 24 Aug 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज के पूरेश्याम सिंह राय का पुरवा में युवक का शव पहुंचने पर विलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
लीलापुर में डंपर से कुचलकर हुई थी मौत
विज्ञापन


जलेशरंगज। डंपर से कुचलकर जान गंवाने वाले अभिषेक शुक्ल का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर रोने-बिलखने लगे। युवक की मौत से आसपास के लोग भी दुखी थे। दरवाजे पर भीड़ जुटी थी। परिजनों ने देर शाम मानिकपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

लालगंज कोतवाली के पूरे श्याम सिंह राय का पुरवा निवासी अभिषेक शुक्ल की बुधवार को लीलापुर थाने के समीप गिट्टी लादकर जा रहे ओवरलोड डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। डंपर में फंसकर अभिषेक का शव सौ मीटर दूरी तक घसीटता रहा। घटना के बाद क्षतविक्षत शव को पुलिस ने किसी तरह बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शव घर पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया, उन्हें संभाला। इसके बाद अंतिम यात्रा निकली। मामले में अभिषेक के पिता नरेंद्र शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें