फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : शिवगढ़ ब्लॉक में कोरम पूरा करने में हुआ बड़ा खेल

Fri, 18 Aug 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शिवगढ़ ब्लाॅक में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में बड़ा खेल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक धनऊपुर के बीडीसी बाबा बैजनाथ दर्शन करने गए हैं। भोजेमऊ द्वितीय से संजय जायसवाल बीडीसी सदस्य हैं, वह बिहार प्रांत में है । जगदीशपुर द्वितीय से रोहित सरोज भी दूसरे प्रांत में है। इस तरह लगभग 10 से 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य अलग-अलग जगह पर हैं, मगर उनके हस्ताक्षर शिवगढ़ में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में किए गए हैं। सदस्याें ने अपने वीडियो वायरल करके पूरी व्यवस्था की पोल खाेल दी है। कोरम पूर्ण कराने को लेकर हुए खेल में कितने लोग शामिल हैं, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। अब प्रक्रिया पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। सुबह से लेकर लगभग डेढ़ बजे तक ब्लॉक परिसर में मात्र एक बीडीसी की मौजूदगी रही, अचानक दो बजे 39 सदस्य कैसे बढ़ गए। इधर, पूरी बैठक के दौरान मीडिया को भी बाहर रखा गया। इस वजह से संदेह बढ़ गया है। फिलहाल सच्चाई को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें