फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हनीमून पर सिक्किम गए दंपती का 11वें दिन भी नहीं लगा सुराग, परिजनों ने सीएम योगी से लगाई गुहार

Sun, 08 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उदयपुर के राहाटीकर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी अंकिता सिंह के साथ शादी के 15 दिन बाद सिक्किम में हनीमून पर गए थे।
विज्ञापन
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीमून पर सिक्किम घूमने गए नवदंपती का 11वें दिन भी पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने तलाशी अभियान तेज किए जाने की गुहार लगाई है। उदयपुर के राहाटीकर निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी अंकिता सिंह के साथ शादी के 15 दिन बाद सिक्किम में हनीमून पर गए थे। 29 मई को सैलानियों का वाहन अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में जा गिरा।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से कौशलेंद्र व अंकिता सिंह लापता हैं। सिक्किम में मौजूद कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर तलाशी अभियान में शामिल सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है। 

सांगीपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भाई शेर बहादुर सिंह के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) की शादी पांच मई को पट्टी कोतवाली के धनगढ़ सराय छिवलहा के रहने वाले विजय सिंह डब्बू की बेटी अंकिता (26) के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, 24 मई को अंकिता और कौशलेंद्र हनीमून मनाने सिक्किम चले गए। अगले दिन उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग इलाके में घूमने पहुंचे। 29 मई की रात गंगटोक लौट रहे थे।
विज्ञापन


वाहन में ड्राइवर और 10 पर्यटक बैठे थे। रात लगभग 9 बजे भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच वाहन बेकाबू हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर बाहर नदी से बाहर निकाला। लेकिन एक की मौत हो चुकी थी। अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मेडिसिन विभाग में कार्यरत हैं। कौशलेंद्र दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें