फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्राॅमा सेंटर और मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं न्यूरोलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मेडिकल कॉलेज, दो ट्राॅमा सेंटर और 30 सीएचसी में कहीं भी न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। जिस कारण गंभीर मरीजों को प्रयागराज रेफर किया जाता है। ब्रेन हैमरेज और हादसे में घायल लोगों को समय पर इलाज भी नहीं मिल पाता है। रानीगंज और लालगंज ट्राॅमा सेंटर में भी न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। यहां पर सीटी स्कैन मशीन भी नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि सर्दी में औसतन उच्च रक्तचाप के 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इन मरीजों को समय पर इलाज न शुरू होने के कारण ब्रेन हैमरेज तक हो जाता है। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को प्रयागराज रेफर करना पड़ता है।
सर्दी के दिनों में करें यह उपाय
- 35 से अधिक उम्र के लोग ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं।
- सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम करें।
- 50 वर्ष की आयु पार कर चुके लोग सावधानी बरतें।
- दवाइयां लेने में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
वर्जन-
दोनों ट्राॅमा सेंटर में न्यूरोलॉजिस्ट के लिए शासन एक साल में तीन बार पत्र लिख गया है। शासन से न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने के कारण दिक्कत है। -डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन से पत्राचार कर न्यूरोलॉजिस्ट, कॉर्डियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। जनवरी तक डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। -डॉ. सरोज प्रसाद, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें