फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भदोही में तैनात निरीक्षक के बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ चोर भदोही में तैनात निरीक्षक के बंद मकान से लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान समेट ले गए। जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

जेठवारा के नौबस्ता निवासी राजेश कुमार सिंह निरीक्षक हैं। वर्तमान में उनका स्थानांतरण सोनभद्र से भदोही के लिए हो गया है। तबादले के बाद उन्होंने गृहस्थी का सारा सामान पैतृक घर भेज दिया। जिसे नए मकान में परिजनों ने रखवा दिया। घर पर उनके भाई उदय प्रताप सिंह रहते हैं। उनका नौबस्ता बाजार में मेडिकल स्टोर है। पिता की तबीयत खराब होने के कारण उदय प्रताप पुराने घर पर आकर रहने लगे। मंगलवार की रात चोर चहारदीवारी फांदकर मकान के भीतर घुसे।
वहां से एसी, फ्रिज, इनवर्टर, सिलिंडर समेत दो लाख दस हजार का सामान चोरी ले गए। बुधवार सुबह उदय प्रताप अपने नए घर पहुंचे तो मकान का दरवाजा खुला देख दंग रह गए। भीतर सामान गायब था। चोरी की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। निरीक्षक के भाई उदय प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी है। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन



घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
कंधई के नरसिंहपुर की निवासी सवारी मिश्रा मंगलवार को अपनी मौसी के घर आसपुर देवसरा के अमरगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। रात में चोर घर का ताला तोड़कर घुस गए। चोर दो सिलिंडर, इंडेक्स चूल्हा, गेहूं, चावल, सरसों के साथ ही सोने की अंगूठी चोरीकर भाग निकले। बुधवार को घर में चोरी की जानकारी मिलने पर सवारी घर पहुंचीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें