नगर पंचायत अंतू के डंडवा निवासी राममिलन वर्मा अपनी पत्नी का इलाज कराने चार दिन पहले मुंबई चले गए। घर पर उसका 22 वर्षीय पुत्र विष्णु शंकर वर्मा व दो बेटियां ही थी। बृहस्पतिवार की शाम विष्णुशंकर ने अज्ञात कारणों से कमरे के भीतर फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद बहनें कमरे में गईं तो नजारा देख दंग रह गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने पंखे के हुक से लटक रहे शव को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद