फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत पर घर आ रहे युवक ने भी सदमे से दम तोड़ा

विज्ञापन
फाइल फोटो निशा । - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाघराय। मां की मौत की सूचना पर घर आ रहे बेटे की तबीयत ट्रेन में बिगड़ गई। स्टेशन पर उसे लेने गया भाई अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में हुईं दो-दो मौतों से परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बारों देवीदीन का पुरवा गांव निवासी हरिलाल सरोज की पत्नी निशा देवी (50) की बीते 11 फरवरी को मौत हो गई थी। सूचना पर निशा देवी का बेटा संजय सरोज (25) पुणे से घर आ रहा था। प्रयागराज में छिवकी स्टेशन के पास उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे लेने के लिए गया भाई मनोज उसे अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर वह उसका शव लेकर घर लौट आया। घर पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
15 फरवरी को आएंगे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
कुंडा (संवाद)। लोक जनशक्ति पार्टी की जनसभा 15 फरवरी को हीरागंज में एक बजे से आयोजित होगी। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय का आगमन होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष विजय पाल सरोज ने दी है।

फाइल फोटो संजय।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें