फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहरी आजीविका मिशन से समूह की महिलाएं बना रहीं दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाने की पहल एक साल से ठप है। योजनाओं का लाभ न मिलने से समूह से जुड़ीं शहरी महिलाएं आजीविका मिशन से दूरी बना रहीं है।
विज्ञापन

शहर के चिलबिला निवासी नीलम पुष्पाकर ने बताया कि आजीविका मिशन में जुड़ने के लिए करीब एक साल से डूडा कार्यालय पर संपर्क कर रही हूं। लेकिन, योजना संचालित न होने की जानकारी देकर अधिकारी और कर्मचारी वापस कर रहे हैं। सदर बजार की आरती धुरिया ने बताया कि वह समूह से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उद्यम शुरू करने के लिए ऋण नहीं दिया जा रहा है। एक साल से ऋण देने की सुविधा बंद कर दी गई है।
बोले अफसर
शहरी महिलाएं समूह से जुड़कर टिफिन सर्विस, सिलाई सहित अन्य कारोबार कर रही हैं। फिलहाल अभी ऋण की सुविधा नहीं दी जा रही है। जल्द ही योजना की शुरुआत की जाएगी। - आनंद मौर्या, जिला प्रबंधक, शहरी आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें