फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बातचीत के दौरान हत्या के गवाह की पिटाई असलहे से चली गोली से हमलावर भी घायल

Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पहले हत्या कर नाले में फेंक दिया गया था सरोज कॉलोनी के बालक दीपक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली की सीताराम गली में सोमवार दोपहर हत्या के गवाह से सुलह समझौते की बातचीत के दौरान जेल से छूटे आरोपी व उसके साथी ने पिटाई कर दी। उसे गोली मारने के लिए असलहा निकाला लेकिन गोली हमलावर को ही लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शहर के सरोज चौराहा कॉलोनी में करीब डेढ़ वर्ष पहले आठ वर्ष के दीपक की हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था। हत्या के मामले में स्टेशन रोड सीताराम गली निवासी इम्तियाज गवाह था।नामजद आरोपी अजमल कई दिन पहले ही जेल से छूटा था। सोमवार को वह साथियों के साथ सीताराम गली में गवाह इम्तियाज को मिल गया। सुलह समझौते की बात करने के दौरान न नुकुर पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। वह अपनी जान बचाने के लिए एक मकान के भीतर छिप गया। हत्यारोपी अजमल ने गवाह को गोली मारने के लिए तमंचा निकाला।
विज्ञापन

इस बीच फायर में अजमल के हाथ में ही गोली लग गई, जिसके बाद आरोपी रेलवे कॉलोनी की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगीं।
विज्ञापन

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वह उपचार कराने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें